एसआईआर को जनआंदोलन का स्वरूप दें – शिवप्रकाश कांग्रेस हमेशा रही राष्ट्रविरोधी भूमिका में – किरण सिंह देव






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश ने कहा कि “एसआईआर केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि इसे हमें जनआंदोलन का स्वरूप देना है।” वे मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) विषयक प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से संवाद स्थापित करना होगा। हर बूथ स्तर पर मतदाता सूची का दो-दो बार मिलान कर यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। शिवप्रकाश ने कहा कि यह अभियान भाजपा के संगठन को और अधिक सशक्त करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। हमारे कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। इस अभियान के माध्यम से न केवल बूथ समितियाँ मज़बूत होंगी बल्कि जनता के साथ संगठन का सीधा संपर्क भी सशक्त होगा।
—
कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहितों का किया विरोध – किरण सिंह देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव राष्ट्रहितों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान और गलत तरीके से मतदाता सूची में शामिल नामों को सुधारना एसआईआर का प्रमुख उद्देश्य है। कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब हमें जनता के बीच जाकर देना होगा।
उन्होंने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया देश के 12 राज्यों में प्रारंभ की गई है, जिनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन से यह अभियान सफल होगा।
—
100 दिनों में तय होगा भविष्य का रोडमैप – अजय चंद्राकर
भाजपा विधायक एवं एसआईआर अभियान के प्रदेश संयोजक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि देश की आज़ादी के बाद पहली बार एसआईआर को लेकर इतनी गंभीरता से कार्य हो रहा है। कांग्रेस सदैव जनभावनाओं को भटकाने का काम करती रही है, किंतु भाजपा राष्ट्रहित में यह जनसंपर्क अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले 100 दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के होंगे, जो प्रदेश के राजनीतिक भविष्य को नई दिशा देंगे। कार्यकर्ता टीमवार रूप में पूरे प्रदेश में अभियान का संचालन करेंगे।
—
संगठन महामंत्री पवन साय ने दी कार्य योजना की जानकारी
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों और टोली सदस्यों को आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में बूथस्तरीय टीम सक्रिय होनी चाहिए ताकि लक्ष्य पूर्ण किया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश पदाधिकारी, एसआईआर टोली के सदस्य एवं सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
—
बॉक्स: संभागवार जिम्मेदारी तय
प्रशिक्षण कार्यशाला में संभागवार प्रभारियों एवं संयोजकों की घोषणा की गई –
रायपुर संभाग प्रभारी: अखिलेश सोनी
दुर्ग: अजय चंद्राकर
सरगुजा: डॉ. विजय शंकर मिश्रा
बस्तर: सौरभ सिंह
बिलासपुर: शिवरतन शर्मा
कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी मोहन पवार को सौंपी गई है। साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसमें वैभव वैष्णव, आलोक मेढ़ी, मनीष श्रीवास्तव, वात्सल्य मूर्ति, यजुवेंद्र सिंह को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।
कार्यालय सहयोग हेतु मुकेश तिवारी और अंकित द्विवेदी को भी टीम में शामिल किया गया है।





