August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बांकीपुर में गरजा संजू राजपूत का जनसमर्थन संदेश: “नितिन नबीन है जरूरी, विकास की रफ्तार है जारी”

1 min read

 

 

  महापौर संजू देवी राजपूत ने किया बिहार में भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन के समर्थन में प्रचार
जनता में दिखा अपार उत्साह, नारों से गूंज उठा बांकीपुर का माहौल

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बिहार (बांकीपुर), 03 नवम्बर 2025।
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा की लोकप्रिय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी श्री नितिन नबीन के समर्थन में बांकीपुर क्षेत्र में ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया।

प्रचार के दौरान “बांकीपुर की एक ही पुकार – नितिन नबीन फिर एक बार” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था। भारी भीड़, ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के बीच माहौल पूरी तरह भाजपा और एनडीए के पक्ष में नजर आया।

 

अपने संबोधन में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा—

«“बांकीपुर के लोकप्रिय नेता नितिन नबीन जी ने विकास और सुशासन की ऐसी मिसाल कायम की है जो पूरे देश में उदाहरण बन चुकी है। उन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया है — चाहे सड़कों का विस्तार हो, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था हो या युवाओं के लिए रोजगार के अवसर। ऐसे समर्पित नेता को एक बार फिर जनता का आशीर्वाद मिलना चाहिए ताकि विकास की यह रफ्तार बनी रहे।”»

उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि “भाजपा और एनडीए सरकार ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया है। अब समय है इस जनविश्वास को और मज़बूती देने का।”

स्थानीय नागरिकों ने भी कहा कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में बांकीपुर का कायाकल्प हुआ है — सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों ने आम जनता के जीवन को आसान बनाया है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव, रायपुर विधायक श्री मोतीलाल साहू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसमूह के जोश और समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया कि बांकीपुर एक बार फिर विकास, विश्वास और सुशासन के प्रतीक नितिन नबीन जी को विजयी बनाने का मन बना चुका है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.