August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ — विधायक प्रेमचंद पटेल बोले: 25 वर्षों में नया गौरव गढ़ रहा है छत्तीसगढ़

1 min read

 

 

रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साह से गूंजा अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम परिसर

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****कोरबा, 02 नवम्बर 2025।
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर कोरबा नगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री पटेल ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ पिछले 25 वर्षों से विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं और जनता उनसे लाभान्वित हो रही है।” उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से छत्तीसगढ़ ने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अद्भुत प्रगति की है।

विधायक श्री पटेल ने पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजनाएं गरीबों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों, छात्र-छात्राओं तथा समाज के सभी वर्गों के लिए वरदान सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है, वहीं महतारी वंदन योजना से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहकर्ताओं को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जा रहा है। राज्य में औद्योगिक विकास के साथ राजिम कुंभ मेला, माता कौशल्या मंदिर जैसे सांस्कृतिक कार्यों से छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे देश में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। सुरक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारी है। विधायक श्री पटेल ने कोरबा जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए राज्य निर्माण और विकास की इस यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य विकास के नये आयाम गढ़ रहा है।

 

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि जिले में शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्योत्सव में लगाए गए विभागीय स्टालों के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विगत दिवस 16 हजार से अधिक पीएम आवास के हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि जिला खनिज न्यास निधि (DMF) का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किया जा रहा है। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवागमन सुलभ बनाने हेतु 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत से सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया है। जिले में नए स्कूल भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण और नियुक्तियों से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

 

 

विभागीय स्टालों का अवलोकन और योजनाओं की जानकारी

राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शन स्टाल लगाए गए। मुख्य अतिथि श्री पटेल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल पर अतिथियों ने नन्हें शिशुओं को अन्नप्राशन संस्कार कराया। वन विभाग के स्टाल में स्थानीय उत्पादों के निर्माण और उपयोग की जानकारी ली। इसके अलावा जिला पंचायत, पुलिस, समाज कल्याण, आदिवासी विकास, क्रेडा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, नगर निगम, जनसंपर्क, उद्योग, एसईसीएल, एनटीपीसी, बाल्को सहित अन्य विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया गया।

 

 

जसगीत गायक दिलीप षड़ंगी और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां

राज्योत्सव की संध्या लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी के मधुर सुरों से गुंजायमान रही। उनके साथ सूफी गायक श्री राहुल ठाकुर, तबला वादक प्रयत पांडे, बांसुरी वादक साखू राम खैरवार, आद्या कौशिक, परमानंद सिंह और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली की छात्राओं ने भी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक मंच पर छत्तीसगढ़ी गीतों की गूंज बनी रही और दर्शक झूमते नजर आए।

 

इस अवसर पर सभापति नगर निगम श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद श्री पंकज देवांगन, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री गोपाल मोदी, श्री अशोक चावलानी, श्री हितानंद अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.