August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में रजत जयंती राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ – छत्तीसगढ़ी संस्कृति, जसगीत और विकास की झलक से सजा ओपन थिएटर मैदान

1 min read

 

 

मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने किया दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ
लोकप्रिय जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी की प्रस्तुति से गूंजा मंच – दर्शकों में उमंग और उत्साह की लहर
स्थानीय कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, विभागीय प्रदर्शनी में दिखी विकसित छत्तीसगढ़ की झलक

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 02 नवंबर 2025// छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव अवसर पर कोरबा जिले के घण्टाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

 

 

 

इस अवसर पर महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ. पवन सिंह, सभापति नगर निगम श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद वार्ड क्रमांक 24 श्री पंकज देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के साथ हुई, जिसके बाद प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से पूरा परिसर गुंजा दिया। उनके गीतों पर दर्शक उत्साह और गर्व से झूमते नजर आए।

राज्योत्सव मंच पर स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, रीति-रिवाज और लोकनृत्य की झलक ने सभी का मन मोह लिया।

वहीं, विभागीय प्रदर्शनी में विभिन्न शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। जनसम्पर्क, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और वन विभाग के स्टॉलों में लोगों ने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

 

 

 

मुख्य अतिथि श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ का यह रजत महोत्सव राज्य के गौरव, प्रगति और लोकसंस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों को राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सबके योगदान की अपील की।

इस अवसर पर अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान छत्तीसगढ़ी संस्कृति, संगीत, लोककला और विकास की झलक से सराबोर हो उठा। राज्योत्सव का यह आयोजन जिले के नागरिकों के लिए एक यादगार संध्या के रूप में दर्ज हो गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.