August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा राज्योत्सव में बालको पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र — औद्योगिक प्रगति और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल

1 min read

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 03 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष पर आयोजित राज्योत्सव-2025 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक उपलब्धियों की भव्य झलक प्रस्तुत कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। राज्य की औद्योगिक पहचान बन चुके बालको ने अपने आकर्षक पैवेलियन के माध्यम से यह दर्शाया कि उद्योग और समाज का संतुलित विकास किस प्रकार संभव है।

राज्योत्सव के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों ने बालको के पैवेलियन का भ्रमण किया। उन्होंने कंपनी द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार आधारित औद्योगिक प्रगति की सराहना की।

बालको के स्टॉल में आगंतुकों को एल्यूमिनियम उत्पादन प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण उपायों, ऊर्जा दक्षता और तकनीकी नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, कंपनी की प्रमुख सामाजिक पहलें — ‘उन्नति’, ‘मोर जल मोर माटी’, ‘वेदांता स्किल स्कूल’, ‘नंदघर’, ‘बालको मेडिकल सेंटर’, ‘बालको अस्पताल’ तथा महिला स्वावलंबन परियोजनाओं की प्रेरक कहानियां भी प्रदर्शित की गईं, जिन्होंने आम नागरिकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बालको ने अपने छह दशकों की गौरवशाली यात्रा में न केवल औद्योगिक उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए हैं, बल्कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी मिसाल कायम की है। वर्तमान में कंपनी कोरबा और आसपास के 123 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका एवं बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कार्यरत है। इन प्रयासों से अब तक 2 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

बालको प्रबंधन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती राज्य की प्रगति, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी की गाथा है। कंपनी ने राज्य सरकार और स्थानीय समुदायों के सहयोग से सतत विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर बालको के अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आगंतुक उपस्थित रहे। बालको पैवेलियन राज्योत्सव-2025 का प्रमुख आकर्षण बन गया, जिसने औद्योगिक प्रगति और सामाजिक समर्पण का प्रेरक संदेश दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.