August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर रितु चौरसिया को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री बनने पर दीदी रितु चौरसिया को उनके निवास पर जाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुभाष राठौर के नेतृत्व में मंडल के महामंत्री पिंकू रंजन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता विवेक रजवाड़े, बसंत बैरागी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रितु चौरसिया के नेतृत्व और संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रितु चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति समर्पण और जनता की सेवा के संकल्प को और मजबूत करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम वर्क के साथ भाजपा के विचारों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और तेज़ी से किया जाएगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.