August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर मंडल भाजपा ने महामाया मंदिर परिसर में किया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम — ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान के तहत राष्ट्रसेवा का संदेश 🇮🇳

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 7, धनवार पारा स्थित महामाया मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

 

महामाया मंदिर कोरबा की एक प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसकी साफ-सफाई और हरियाली संरक्षण के इस प्रयास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे —
भैया गोपाल मोदी (जिला अध्यक्ष, भाजपा कोरबा), दीदी संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा), भैया जागेश लंबा (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व महापौर कोरबा), दीदी रितु चौरसिया (प्रदेश मंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), भैया सरजू अजय (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा), योगेश मिश्रा (अध्यक्ष, कोरबा नगर मंडल), धन श्री साहू (पार्षद, वार्ड 7), राम शंकर साहू (महामंत्री, कोरबा मंडल), राहुल नवनीत शुक्ला, उत्तम जायसवाल (मंडल उपाध्यक्ष), पूर्णिमा पासवान, सूरज पांडे, प्रमिला सागर, रूबी सागर (पार्षद, वार्ड 8), भोलू यादव, निमेश्वरी पवार, विजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह राजपूत, शांति यादव, सुकेश दलाल, अजय साहू, दीपक यादव, नवीन जायसवाल, कमलेश कश्यप (शक्ति केंद्र संयोजक), बबलू राठौर, बजरंग यादव, उदय श्रीवास्तव, हेमलाल टंडन, राहुल श्रीवास सहित अनेक कार्यकर्ता बंधु।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता और हरियाली राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देने का संकल्प लिया गया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.