August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“गौमाता संरक्षण के लिए विष्णु सरकार का बड़ा ऐलान – पूरे प्रदेश में ‘गौधाम योजना’ की होगी शुरुआत”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।गौमाता संरक्षण और संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश की विष्णु सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की है। सरकार ने पूरे प्रदेश में ‘गौधाम योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य बेसहारा और निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय, उचित आहार और स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा करते हुए कहा कि यह योजना न केवल गौमाता की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगी। गौधामों में गौवंश के लिए चारा, पानी, चिकित्सा व्यवस्था और संरक्षित वातावरण की व्यवस्था की जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में चयनित ग्राम पंचायतों में गौधाम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार विशेष बजट प्रावधान करेगी और स्थानीय समुदाय को भी इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही, गौधामों से उत्पन्न गोबर और गोमूत्र का उपयोग जैविक खाद एवं अन्य उत्पादों में कर किसानों की आय बढ़ाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

सरकार का मानना है कि इस योजना से बेसहारा गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

यह पहल प्रदेश में गौमाता के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम मानी जा रही है, जिससे सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक सभी स्तरों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.