October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“बालिका गृह में बंधा स्नेह का सूत्र, मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत रहे शामिल”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार को बालिका गृह में एक भावनात्मक और स्नेह से भरपूर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन तथा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में बालिका गृह की बेटियों ने मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत सहित अन्य अतिथियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस भावपूर्ण क्षण में बेटियों ने अपने स्नेह और सम्मान का संदेश दिया, वहीं अतिथियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित जीवन की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का ही नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। महापौर संजू देवी राजपूत ने बेटियों को हर संभव सहयोग और समर्थन का भरोसा दिया।

पूरा आयोजन अपनत्व, खुशी और भावनाओं से सराबोर रहा, जिसने रक्षाबंधन के मायने को और भी गहरा कर दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.