August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोर तिरंगा मोर अभिमान: भाजपा मंडल दर्री में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने बैठक आयोजित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। मोर तिरंगा मोर अभिमान और हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य 10 से 15 अगस्त तक हर बूथ पर तिरंगा झंडा लगाने और तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

बैठक में कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज अग्रवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य सीताराम राठौर, वरिष्ठ नेता राज जायसवाल, महामंत्री अंजय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक होम लाल भरिया, कार्यक्रम सहसंयोजक अनिल गिरी, कार्यक्रम सहसंयोजक मनोज वर्मा, मंडल मंत्री ज्योति वैष्णव, पार्षद फिरत साहू, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, पार्षद सरोज शांडिल्य, पूर्व पार्षद बुधवार साय यादव, पूर्व मंत्री जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती धनबाई निर्मलकर, प्रियंका मिश्रा, सुषमा पांडेय, सीमा गिरी, पुष्प गिरी, सावित्री यादव सहित महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। वहीं युवा मोर्चा से भूपेंद्र साहू, किशोर प्रधान, कांमता प्रसाद साहू, दशरथ शर्मा, नारायण राजपूत, नवीन ठाकुर, तोमेश यादव और अन्य युवा नेता मौजूद रहे।

बैठक में यह तय किया गया कि तिरंगा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने और हर घर तिरंगा लगाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनजागरण करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.