August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“इमलीडुग्गू पोखरी पारा में नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम: पार्षद की पहल पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई, अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  इमलीडुग्गू पोखरी पारा क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध गतिविधियों—जैसे दारू, गांजा, गोम फिक्स और नशे की गोलियों के खुलेआम कारोबार—से मोहल्ले का माहौल दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा था। इन मादक पदार्थों की गिरफ्त में आकर छोटे-छोटे बच्चे और युवा अपराध की ओर अग्रसर हो रहे थे। क्षेत्र में चोरी, लूटपाट, मारपीट और अवैध वसूली जैसी घटनाएं आम हो गई थीं, जिससे आमजन भय और आतंक के माहौल में जीने को मजबूर हो गए थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद द्वारा कई बार इन अवैध गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया गया। पहले तो सामाजिक रूप से समझाइश दी गई, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला, तब मजबूर होकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई।

पार्षद के निवेदन पर जिला प्रशासन के आदेश अनुसार कोरबा पुलिस ने क्षेत्र में मोर्चा संभालते हुए अवैध नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पहल से आम जनता को राहत की उम्मीद जगी है।

लेकिन इस नेक कार्य के बीच कुछ लोग, जो समाज के खिलाफ कार्य कर रहे हैं या राजनीति की रोटी सेंकना चाहते हैं, वे अब पार्षद के विरुद्ध गलत अफवाहें फैलाकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यही है कि पार्षद और जागरूक नागरिक समाज को नशे और अपराध के जाल से मुक्त कराने के लिए संघर्षरत हैं।

“हमने ठाना है, इस गंदे कारोबार को मिटाना है”—इस नारे के साथ पार्षद और समाजसेवी नागरिक लगातार जागरूकता और सहयोग की अपील कर रहे हैं।

पार्षद द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई अब थमने वाली नहीं है। यदि सामाजिक प्रयास नाकाफी होंगे तो शासन-प्रशासन के स्तर पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि—”अच्छे सोच, अच्छे कार्य और साफ मोहल्ले के लिए मिलकर काम करना होगा।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.