August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राज्य स्तरीय योग स्पर्धा में बालिकाओं को मिली कानूनी जागरूकता की सीख: कोरबा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****। दिनांक 02 अगस्त 2025 को सीनियर क्लब, सीएसईबी, कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन क्रीड़ा स्पर्धा (बालिकाओं के लिए) के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा द्वारा एक प्रभावशाली विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला न्यायाधीश अध्यक्ष एवं माननीय सचिव महोदया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री डिंपल भेड़िया, सहायक श्री शिशुपाल सिंह, अधिकार मित्र अमित स्वर्णकार, अहमद खान और संजू रात्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्पर्धा संयोजक, प्रतिभागी, अभिभावक व दर्शक शामिल हुए।

शिविर की शुरुआत आयोजन समिति द्वारा सचिव महोदया का तिलक, पुष्पगुच्छ, श्रीफल एवं शाल भेंट कर स्वागत के साथ हुई।
आयोजनकर्ताओं में प्रमुख रूप से दुर्गेश्वरी तिवारी, विनीता दीक्षित, संजय वस्त्राकर, जयंत भारती गोस्वामी, सुनील अग्रवाल, संजय कुर्मवंशी, विनोद रत्नाकर, सचिन विश्वकर्मा, हेमंत तिवारी और योगेश साहू उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सचिव महोदया ने बालिकाओं को योग, खेल और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, 1098, और निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी।

अधिकार मित्रों द्वारा योजनाओं से संबंधित पाम्फलेटों का वितरण भी किया गया, जिससे उपस्थितों को राज्य व केंद्र सरकार की विधिक सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

इस विधिक साक्षरता शिविर में कुल 462 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 318 महिलाएं/बालिकाएं और 144 पुरुष शामिल थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को कानून के प्रति सजग एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा, जिसे सभी ने सराहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.