May 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में एसीबी का बड़ा एक्शन: ट्रांसफर के बदले 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया शिक्षक

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चल रहे अभियान के तहत एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने कोरबा जिले में एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की बिलासपुर इकाई ने बुधवार 17 जुलाई को कोरबा जिले के एक शिक्षक को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी शिक्षक विनोद कुमार सांडे को ट्रैप की योजना बनाकर पकड़ा गया, जब वह शिकायतकर्ता से रकम लेने प्रार्थी के कोरबा स्थित निवास पर पहुंचा।

📌 शिकायत की पूरी कहानी
घटना का खुलासा तब हुआ जब प्राथमिक साला केसला, जिला कोरबा के प्रधान पाठक रामायण पटेल ने 9 जुलाई को एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी उसी स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। आरोपी शिक्षक विनोद कुमार सांडे, जो कि माध्यमिक साला बेला में कार्यरत है, ने डीईओ और बीईओ से अपनी पहुंच का दावा करते हुए उनकी पत्नी का ट्रांसफर दूरस्थ स्कूल में होने की आशंका जताई और इसके एवज में उसे नजदीक के स्कूल ओमपुर में ट्रांसफर कराने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि वह इस अवैध मांग को पूरा नहीं करना चाहता, बल्कि आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।

📌 सत्यापन के बाद बनी ट्रैप योजना
शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद एसीबी ने आरोपी के खिलाफ जाल बिछाया। योजना के अनुसार, 17 जुलाई को विनोद कुमार सांडे को शिकायतकर्ता के घर पर 2 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

📌 आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
एसीबी अधिकारियों ने रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

🔹 एसीबी की सतर्कता से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप
एसीबी सूत्रों के अनुसार, भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि किसी भी भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.