July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कोरबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम – अपनों की स्मृति में लगाएं जीवनदायी नीम का पौधा”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। प्रकृति और मातृशक्ति को समर्पित एक विशेष पहल “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कोरबा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत शहर को हरियाली का नया तोहफा मिलेगा और अपनों की स्मृतियों को संजोने का अवसर भी।

कोरबा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने जानकारी दी कि गौ-माता चौक, सीतामढ़ी के पास स्थित बाउंड्री बाल युक्त स्थल पर 150 नीम के पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया जाएगा। इस स्थान को “निंबाड़ा” के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह है कि शहरवासी अपने परिवार के दिवंगत सदस्यों या प्रियजनों की याद में अपने हाथों से एक पौधा लगाकर उनकी स्मृति को चिरस्थायी बना सकते हैं। पौधारोपण के समय ही वहां एक नेमप्लेट भी लगाई जाएगी, जिस पर परिजन का नाम अंकित रहेगा।

📅 तिथि: 15 जुलाई, मंगलवार
🕣 समय: सुबह 8:30 बजे से
📍 स्थान: गौ-माता चौक, सीतामढ़ी, कोरबा

इच्छुक नागरिकों से अपील है कि वे अपने परिवारजन के नाम पहले से ही व्हाट्सएप के माध्यम से भेजें ताकि वृक्षारोपण के दिन नेमप्लेट तैयार मिल सके।

📱 संपर्क विवरण:

योगेश जैन – 70008 32788

नरेंद्र अग्रवाल – 98274 96959

❤️ विशेष संदेश:

“मां के नाम एक पौधा… जीवनभर की हरियाली का वचन। आइए, अपनों की याद में प्रकृति को नया जीवन दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.