भूपेश राज के ₹3200 करोड़ शराब घोटाले में साय सरकार का बड़ा एक्शन, 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए ₹3200 करोड़ के शराब घोटाले में साय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की जांच में घोटाले में शामिल 22 आबकारी अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
EOW ने इस मामले में ₹88 करोड़ की राशि के बंदरबांट का खुलासा किया था। जांच के दौरान कई नए घोटालेबाज अफसरों के नाम भी सामने आए हैं। चालान दायर करते हुए EOW ने इस गड़बड़ी में आबकारी विभाग की गहरी संलिप्तता का खुलासा किया।
साय सरकार के इस एक्शन के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इसे भूपेश बघेल सरकार की नाकामी बता रहा है, वहीं सत्तापक्ष का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।







