July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने किया शिरकत, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से दी हरियाली की सौगात


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, बिंझरा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल ने उपस्थित सभी लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिंझरा की सरपंच श्रीमती चंद्रिका देवी, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, सदस्य श्री विवेक मारकंडे, श्री लक्ष्मीकांत तिवारी, श्री सुरेश कुमार पोर्ते, श्रीमती रतना कोरचे, श्रीमती ममता पुलस्त, प्राचार्य श्री मनोज कुमार टंडन और विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण भी शामिल हुए, जिन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का श्रीफल भेंट कर और तिलक लगाकर सम्मान किया गया। गुरुजनों का यह सम्मान शिक्षा जगत के प्रति आभार व्यक्त करने का एक भावपूर्ण प्रयास रहा।

पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संध्या साहू ने सहज और प्रभावी शैली में किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का संचार बना रहा। शाला प्रवेश उत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम ने न केवल बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रेरक संदेश दिया। इस अवसर ने शिक्षा, संस्कार और समाज में पर्यावरण के महत्व को उजागर करते हुए सभी को सामूहिक प्रयास की भावना से जोड़ने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.