August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राजकमा में 6 दिन से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम, बिलासपुर-कोरबा मार्ग बाधित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ******/  कोरबा। राजकमा क्षेत्र में बीते 6 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोरबा-बिलासपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम को हटाया गया और यातायात बहाल हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.