August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन की शुरुआत योगाभ्यास से, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष व मुख्यमंत्री सहित सभी प्रमुख नेता रहे उपस्थित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे और अंतिम दिवस की शुरुआत बुधवार सुबह योगाभ्यास के साथ हुई। प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी सांसद और विधायकगण उपस्थित रहे।

सुबह के सत्र में योगाभ्यास के बाद राष्ट्रगान के साथ दिन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सांसदों एवं विधायकों को संगठन की कार्यशैली, जनसेवा, और आगामी चुनावी रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान आत्मचिंतन एवं लक्ष्य निर्धारण पर विशेष सत्र आयोजित किए गए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा का यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती का आधार है और यह कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद और विधायक जनता के विश्वास के प्रतीक हैं, उन्हें सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.