August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के लिए मैनपाट में जोरशोर से तैयारी, प्रथम दिन जेपी नड्डा सहित दिग्गज नेता देंगे मार्गदर्शन

1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ मैनपाट (सूरजपुर), 07 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसद और विधायकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के लिए मैनपाट में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और आगामी चुनौतियों के प्रति सजग करना है।

 

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल जी और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय जी जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन देंगे। इनके अलावा वरिष्ठ नेताओं के विभिन्न सत्र होंगे, जिनमें संगठन के दृष्टिकोण, नीति, और जनसंपर्क के कौशल पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में सांसदों और विधायकों को जनसंपर्क, नीति निर्धारण, और संसदीय कार्यशैली के साथ-साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति सिखाई जाएगी। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

मैनपाट का प्राकृतिक वातावरण इस प्रशिक्षण वर्ग को विशेष बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम ने स्थल पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन भी सतर्क है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.