May 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा लोकसभा के प्रथम सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की जयंती पर बाँकी मंडल ने किया वृक्षारोपण, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र से प्रथम सांसद रहे स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो जी की जयंती के अवसर पर आज बाँकी मंडल द्वारा उनकी स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डॉ. महतो जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में भाजपा बाँकी मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा ने कहा कि स्व. डॉ. बंशीलाल महतो न केवल एक जनप्रिय सांसद थे, बल्कि एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने कोरबा लोकसभा की आवाज दिल्ली तक बुलंद की। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कैवर्त, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विकास झा, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामकुमार यादव, विजय साहू, जितेन्द्र यादव, नवल किशोर, शैलेंद्र महत, करण दास महंत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महतो जी के सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली तथा उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.