स्वामी आत्मानंद विद्यालय सिंघिया में SMDC की तिमाही बैठक सम्पन्न — छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा/सिंघिया, 28 जून। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, सिंघिया में शनिवार को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) की प्रथम तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यालय विकास, छात्रों के सर्वांगीण उत्थान और अनुशासन संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के समग्र विकास एवं छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक, नैतिक तथा अनुशासनात्मक उन्नयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए:
🔹 छात्रों का सर्वांगीण विकास : शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन पर बल दिया गया।
🔹 विद्यालय की स्वच्छता : नियमित सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर चर्चा हुई।
🔹 अनुशासन : मोबाइल का पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, विशेष परिस्थिति में केवल शिक्षकों की निगरानी में उपयोग की अनुमति होगी।
🔹 यूनिफॉर्म अनिवार्यता : सभी छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित वर्दी अनिवार्य रूप से पहनना अनिवार्य किया गया।
🔹 अभिभावक बैठक : प्रत्येक माह एक बार अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित कर प्रगति रिपोर्ट साझा की जाएगी।
बैठक में उपस्थित गणमान्य अतिथि:
- श्री चतुरभुवन नायक — मंडल अध्यक्ष एवं सभापति, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति, जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा
- श्रीमती संगीता साव — प्राचार्या, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सिंघिया
- श्री संतोष कंवर — अध्यक्ष, SMDC
- श्री रामकुमार यादव — मंडल महामंत्री एवं SMDC सदस्य
- श्रीमती मालती महंत, श्री मुस्ताक अहमद, श्री आशीष कुमार मरकाम, श्री राजेश पटेल — SMDC सदस्य
- श्री मनोज कुमार टेकाम — सरपंच, ग्राम पंचायत सिंघिया
- श्री कीर्ति कुमार उइके — सरपंच, ग्राम पंचायत कोरबी
- श्री कृपाशंकर — सरपंच, ग्राम पंचायत कापूबहरा
- श्री जगदीश सिंह पोरते — सरपंच, ग्राम पंचायत मल्दा
- श्री देवनारायण डिक्सेना — उपसरपंच, ग्राम पंचायत सिंघिया
इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा शिक्षक, समस्त स्टाफ एवं अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यालय की बेहतरी हेतु रचनात्मक सुझाव दिए और भविष्य की रूपरेखा पर सहमति जताई।


