March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम पंचायत सिंघिया के करा में प्राथमिक शाला भवन का भूमि पूजन सम्पन्न — जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति

कोरबा, 28 जून 2025 — ग्राम पंचायत सिंघिया के करा में आज प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इससे बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था की दिशा में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न कराया और ग्रामीणों को शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, “शिक्षा ही समग्र विकास की नींव है, और प्राथमिक स्तर से ही मजबूत आधार बनाना हमारी जिम्मेदारी है।”

ग्राम पंचायत सरपंच श्री मनोज कुमार टीकम, उप सरपंच उमेश डिक्सेना, देवनारायण डिक्सेना, गंगा प्रसाद पटेल, विवेक मारकंडे, पंचगण एवं ग्रामवासी इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सरपंच मनोज कुमार टीकम ने कहा कि यह भवन ग्राम के नन्हे बच्चों के भविष्य को संवारने का माध्यम बनेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने ग्राम की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता पर त्वरित ध्यान दिया।

ग्रामवासियों ने भी प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह पहल ग्राम के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। बच्चों को अब पढ़ाई के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.