March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दर्री मंडल में आपातकाल की 50वीं बरसी पर संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, 25 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री द्वारा ‘आपातकाल (काला दिवस)’ की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकसित भारत के अमृतकाल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल के अंतर्गत संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में कोसाबाड़ी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के मंडल प्रभारी आदरणीय प्रकाश अग्रवाल जी ने आपातकाल के दमनकारी प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था।

इस अवसर पर दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में आपातकाल की विभीषिका, प्रेस की आज़ादी पर लगे प्रतिबंध और संविधान के दमन की घटनाओं को याद करते हुए कांग्रेस सरकार की आलोचना की। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू जी ने भी आपातकाल के ऐतिहासिक पक्षों पर विस्तार से जानकारी दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर जी ने अपने संबोधन में कांग्रेस के उस समय के काले सच को उजागर किया।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे –
पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य तुलसी ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष ललन सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज अग्रवाल, कोरबा मंडल मंत्री पुनीराम साहू, उपाध्यक्ष संजय कुर्ववंशी (पूर्व पार्षद), होम लाल भारिया, विजय मिरी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पांडे, महामंत्री किशोर साहू, मंत्री अनिल गिरी, मातृशक्ति मंडल मंत्री ज्योति वैष्णव, मंत्री श्रीमती पंच कुंवर, कोसा अध्यक्ष मनोज वर्मा, संकल्प से सिद्धि संयोजक छतलाल यादव, शक्ति केंद्र संयोजक सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसके अलावा पार्षद सरोज शांडिल (बंटी), जनक सिंह राजपूत, पार्षद पति रतन सिंह कंवर, पार्षद पुत्र तोमेश यादव, पूर्व पार्षद बुधवार यादव, पूर्व पार्षद पति नारायण राजपूत, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष आशीष पांडे, आशीष अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्यांश अग्निहोत्री, योगेंद्र राठौर, योगेश जायसवाल, नीरज यादव, पूर्व मीडिया प्रभारी धनंजय कश्यप, बूथ अध्यक्ष विक्की सोनी, भुवनेश्वर दुबे, अमोली साहू, सतीश साहू, बिट्टू मांझी, शिव राठौर, किशोर प्रधान, गौरीशंकर विश्वकर्मा, विजय कंवर समेत दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूकता और जनसंपर्क आवश्यक है, और आपातकाल की घटनाओं को इतिहास से सीख लेकर नहीं दोहराया जाना चाहिए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.