May 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में होगा भव्य स्वागत

राम वन गमन पथ, सहकारिता विस्तार और संगठनात्मक रणनीति पर होगा विशेष फोकस

रायपुर/चंदखुरी, 22 जून।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    प्रभु श्रीराम की ननिहाल, माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ आज एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह आज विशेष दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर राज्यभर में खासा उत्साह है, विशेषकर राजधानी रायपुर एवं चंदखुरी क्षेत्र में।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनसमुदाय पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्री शाह का स्वागत करेंगे। चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में वे पूजा-अर्चना कर श्रीराम वनगमन पथ की ऐतिहासिकता को नमन करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.