भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का रायपुर आगमन, एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत




रायपुर, 18 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन आज रायपुर पहुंचे। उनके रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश प्रभारी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट परिसर में पारंपरिक वेशभूषा में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। श्री नबीन के आगमन को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि वे पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने बताया कि श्री नबीन का दौरा संगठन को नई ऊर्जा देगा और आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा।







