नावापारा धवईपुर में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में गूंजा संकल्प से सिद्धि का स्वर, भाजपा नेताओं ने रखी 11 वर्षों की विकास गाथा




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा ज़िले के अंतर्गत कटघोरा मंडल के नावापारा धवईपुर स्थित सांस्कृतिक मंच में दिनांक 15 जून 2025, रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर आधारित विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा “संकल्प से सिद्धि” के लक्ष्य को सार्थक करने हेतु आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य रूप से सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भैया पवन गर्ग, भाजपा जिला मंत्री भैया संजय शर्मा, कटघोरा मंडल अध्यक्ष भैया अभिषेक गर्ग, निर्मित मान मंडल अध्यक्ष भैया धन्नू प्रसाद दुबे, पूर्व जनपद सदस्य राम प्रसाद कोरम, धवईपुर की सरपंच शारदा देवी कोरम, जेंजरा सरपंच बजरंग बिंझवार, मंडल महामंत्री समजीत सिंह, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद राजू दिवान, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पवन अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अजय गर्ग, जेंजरा के उपसरपंच मनोज कुमार निषाद, धवईपुर के पंच श्याम लाल रजक, बलराम सिंह नेटी, कृष्ण कुमार पुलस्त, अमित जयसवाल, राजेश गुप्ता, फूल साय, कमल महाराज, सत्यम जयसवाल, गोपेन्द्र पांडे, सुनील कुर्रे, मानिक दास महंत, शिव चरण सिंह मरावी, महेश राम कोल, बाबूराम, गंगा प्रसाद जयसवाल, महेंद्र सिंह नेटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों और नीतिगत सुधारों को जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि कैसे देश ने इस कालखंड में आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और अधोसंरचनात्मक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है।
वक्ताओं ने “डिजिटल इंडिया”, “जनधन योजना”, “उज्ज्वला योजना”, “हर घर जल योजना”, “आयुष्मान भारत”, “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, “मेक इन इंडिया”, “गति शक्ति”, “प्रधानमंत्री आवास योजना” जैसे कई योजनाओं की सफलता का उदाहरण देते हुए बताया कि यह सब दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, सुशासन और समर्पित नेतृत्व का परिणाम है।

सभा में यह भी बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने न केवल शहरों, बल्कि गांवों, गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय ने विकसित भारत के निर्माण हेतु निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस आयोजन ने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और लोकहित के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान की।


