August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

फरसवानी में रक्तवीरों का उमड़ा सैलाब, 77 यूनिट रक्तदान कर मनाया विश्व रक्तदाता दिवस

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा, 14 जून 2025। विश्व रक्तदाता दिवस के पावन अवसर पर नि:स्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम फरसवानी (कोरबा) स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में युवाओं के साथ-साथ रक्त वीरांगनाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में संस्थान के सभी सक्रिय सदस्यों ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर विश्वभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर थैलीसीमिया, सिकलसेल जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंदों को समय पर रक्त मुहैया कराने का प्रयास किया जाता है। फरसवानी में आयोजित इस शिविर में कुल 77 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष श्री मनोज झा शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई हानि नहीं होती, बल्कि नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है।

रक्तदान करने वाले सभी भाई-बहनों को रक्तवीर सुपर हीरो सम्मान प्रमाण पत्र, साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तवीरों और सहभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

शिविर को सफल बनाने में फरसवानी, सिवनी, चाम्पा, बलौदा, खरसिया, रायगढ़, कूधरी, महूदा, कुरदा, उच्चभीट्ठी, देवलापट, चिचोली, जमनिपाली, कोथारी, पचपेड़ी, उमरेली, सुखरीकला, रीवापार, सोहागपुर, खरवानी, जांजगीर, सक्ति, कोरबा समेत कई गांवों से आए रक्तवीर, समाजसेवी, पंचायत प्रतिनिधि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ एवं नि:स्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के सभी समर्पित सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर नि:स्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ की ओर से सभी सहयोगियों, रक्तदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधियों एवं नागरिकों को इस सफल आयोजन हेतु हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.