July 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बरसात पूर्व वार्ड निरीक्षण: महापौर संजू देवी राजपूत ने दिए नाली सफाई और जलभराव समाधान के सख्त निर्देश

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 2 जून 2025 — बरसात पूर्व स्वच्छता व्यवस्था और नाली-नाला निर्माण की तैयारियों को लेकर आज सुबह कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड में कोरबा नगर निगम की सक्रियता देखने को मिली। कोरबा की लोकप्रिय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने स्वयं वार्ड का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और बरसात के दौरान होने वाली जल भराव की समस्या, नाली की सफाई तथा निर्माण कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ निवृत्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, अनिल वस्त्रकर, अजय विश्वकर्मा, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीधर द्विवेदी, शिव जायसवाल, राजकुमार राठौर, रितेश साहू समेत बड़ी संख्या में वार्ड की स्थानीय जनता उपस्थित रही। इसके अलावा नगर निगम के संबंधित अधिकारीगण एवं ठेका कर्मी भी मौके पर मौजूद थे।

महापौर राजपूत ने कहा, “नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आगामी वर्षा ऋतु में किसी भी नागरिक को जल भराव, गंदगी या नाली जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। जहां आवश्यक हो, वहां त्वरित नाला निर्माण एवं सफाई कार्य तत्काल शुरू किया जाए।”

स्थानीय जनता ने महापौर द्वारा किए गए इस निरीक्षण और तत्पर कार्रवाई के निर्देशों की सराहना की। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इस बार बरसात में समस्याएं पहले की तुलना में काफी कम होंगी

निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

  • नालियों की सफाई की स्थिति का स्थलीय अवलोकन
  • जहां आवश्यक वहां नाला निर्माण की समीक्षा
  • जल भराव वाले स्थलों की पहचान
  • ठेकेदारों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
  • जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान की पहल

नगर निगम अधिकारीगण को दिए गए निर्देशों में विशेष रूप से यह कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि समय पर कार्य पूर्ण नहीं हुए तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस निरीक्षण अभियान से क्षेत्र में नगर निगम की सक्रियता और जनहित में तत्परता का एक मजबूत संदेश गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.