July 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, फिटनेस को जीवनशैली में शामिल करने का दिया गया संदेश

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के निर्देशानुसार आगामी 3 जून को मनाए जाने वाले विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में जिलेवासियों को अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के उद्देश्य से रविवार, 1 जून 2025 को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह साइकिल रैली जिले में स्थापित खेलो इंडिया फुटबॉल लघु केंद्र कोरबा एवं वॉलीबॉल खिलाड़ियों तथा जिले के अन्य खिलाड़ियों की सहभागिता से निकाली गई। इस रैली के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया और साइकिलिंग जैसे सरल माध्यम से फिट रहने की प्रेरणा दी गई।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के एमआईसी सदस्य एवं खेल, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग की पार्षद श्रीमती धनकुमारी गर्ग, पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव तथा पूर्व पार्षद श्री दिनेश वैष्णव उपस्थित रहे। इन सभी विशिष्ट जनों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पदाधिकारी श्री राम कुपाल साहू भी उपस्थित रहे और उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे साइकिलिंग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर न केवल फिट रहें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.