July 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महतारी वंदना योजना से सशक्त हो रही महिलाएं: कोरबा आगमन पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कोसाबाड़ी मंडल ने किया भव्य स्वागत

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदना योजना के तहत छत्तीसगढ़ की हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस प्रेरणादायक योजना की अग्रणी नेता और छत्तीसगढ़ राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के कोरबा आगमन पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कोरबा के घंटाघर स्थित तुलसी कलेक्शन में आयोजित इस स्वागत समारोह में कोसाबाड़ी मण्डल के प्रमुख पदाधिकारी डॉ. राजेश राठौर, कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं छत्तीसगढ़ के माननीय उद्योग मंत्री के सुपुत्र श्री रजनीश देवांगन, अर्जुन गुप्ता, प्रीति चौहान, श्रीमती पुष्पलता साहू, श्री लाला वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदना योजना की प्रगति और इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना राज्य की महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें समाज में गरिमा के साथ जीने का अवसर भी दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम का माहौल अत्यंत उत्साही एवं गरिमामय रहा। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की दूरदर्शिता और सेवाभाव की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.