March 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल में आगामी कार्यक्रमों के लिए संयोजक-सहसंयोजक नियुक्त, ‘संकल्प से सिद्धि’ से ‘एक पेड़ मां के नाम’ तक आयोजनों की रूपरेखा तय

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार कोसाबाड़ी मंडल में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु संयोजकों एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है। मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित होंगे।

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम (5 जून – 15 अगस्त 2025)
इस व्यापक अभियान के संयोजक के रूप में श्रीमती सुमन सोनी (9977689756) को जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्यक्रम में उनके सहयोगी सदस्यगण होंगे:

श्रीमती रमा मिरि (7909588828)

श्री गोपलाल राठिया (9179991196)

श्री मैनेजर दास (9981605574)

‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम (5 जून)
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस अभियान के संयोजक होंगे श्री श्याम साहू (8770676339) एवं सहसंयोजक होंगे श्री श्रीधर द्विवेदी (8349306030)। यह आयोजन मातृभक्ति और प्रकृति-प्रेम को एक नई दिशा देगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून)
योग दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी श्री शिव चंदेल (9826171210) को सौंपी गई है, जबकि सहसंयोजक के रूप में श्री धन साय साहू (9926513814) अपनी भूमिका निभाएंगे। यह आयोजन स्वास्थ्य और आत्म-संयम की भावना को सशक्त करेगा

आपातकाल स्मृति दिवस (25 जून)
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के काले अध्याय ‘आपातकाल’ को स्मरण करने हेतु आयोजित इस दिन के संयोजक होंगे श्री पुनि राम साहू (9977613029) तथा सहसंयोजक होंगी श्रीमती तुलसी सूर्यवंशी (6265703878)। यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरण का कार्य करेगा।

डॉ. राजेश राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे इन आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाकर भारतीय जनता पार्टी के मूल्यों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।

विनीत: 🪷
डॉ. राजेश राठौर
अध्यक्ष, कोसाबाड़ी मंडल

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.