जिपं अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने चैतमा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. लक्ष्मीनारायण जायसवाल से सौजन्य भेंट की




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी चैतमा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. लक्ष्मीनारायण जायसवाल के निवास पहुँचकर सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ व्यक्तिगत कुशलक्षेम की जानकारी भी ली गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्री रामनाथ कश्यप एवं श्री रामफल यादव, पोड़ी उपरोड़ा मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री शिव पटेल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. पवन सिंह ने डॉ. जायसवाल के संगठन में योगदान की सराहना की और उनके अनुभव को मंडल व जिले के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया। वहीं, डॉ. लक्ष्मीनारायण जायसवाल ने भी संगठन के प्रति अपने सतत समर्पण और सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
इस सौजन्य भेंट से कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक समरसता और आपसी संवाद को मजबूती मिली है, जो आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।


