चैतमा में पटेल समाज की सामाजिक बैठक सम्पन्न, डॉ. पवन सिंह ने समाज की मांगों को पूर्ण करने की घोषणा की




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी मंडल चैतमा के अंतर्गत ग्राम चैतमा में पटेल (मरार) समाज की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर गंभीर चर्चा की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण जायसवाल, पोड़ी उपरोड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, जनपद सदस्य श्रीमती इंदिरा पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री शिव पटेल, तथा बूथ अध्यक्ष एवं मंत्री सहित पटेल समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समाज के विकास, युवाओं के लिए अवसर, सामाजिक एकता एवं सामूहिक उत्थान जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समाज द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न मांगों को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने गंभीरता से सुनते हुए उन्हें पूर्ण करने की घोषणा की, जिससे समाज में उत्साह और संतोष का वातावरण बना।
पटेल समाज के वरिष्ठों एवं प्रतिनिधियों ने डॉ. पवन सिंह का आभार प्रकट करते हुए उनके निर्णय की सराहना की और डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समाजों की चिंता करना और उनकी मांगों को प्राथमिकता देना, समाज की मजबूती और प्रगति का प्रतीक है।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक सहमति एवं सकारात्मक वातावरण के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजन समाज की एकता और विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प लेते हुए विदा हुए।


