केराकछार बूथ में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति





त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ आज भारतीय जनता पार्टी मंडल चैतमा के अंतर्गत शक्तिकेंद्र केराकछार के बूथ क्रमांक 202 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया।
इस अवसर पर कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष आदरणीय डॉ. पवन सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव ने की। साथ ही पोड़ी उपरोड़ा मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री विष्णु यादव, मंडल उपाध्यक्ष द्वय श्री रामनाथ कश्यप एवं श्री रामफल यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों को एकाग्रता से सुना और उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा देश के समसामयिक मुद्दों, जनभागीदारी, नवाचार, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और युवाओं के योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया।
इस आयोजन से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ। मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम हमें राष्ट्रीय दृष्टिकोण और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं।


