राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के स्वागत में भाजपा का आह्वान, 26 मई को सुभाष चौक में होगा भव्य स्वागत




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासित एवं राष्ट्रभक्त स्वयंसेवकों के पथ संचलन का आयोजन दिनांक 26 मई 2025 (सोमवार) को निर्धारित है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा एक विशेष आह्वान किया गया है।
भाजपा जिला कोरबा के सभी पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति से सादर अनुरोध किया गया है कि वे शाम 6:00 बजे सुभाष चौक, निहारिका पर अनिवार्य रूप से एकत्रित होकर इन राष्ट्रसेवकों का स्वागत एवं अभिनंदन करें।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक होते हैं। उनकी वेशभूषा, पथ संचलन की लयबद्धता एवं संकल्पबद्धता, प्रत्येक भारतवासी के मन में देश के प्रति गौरव एवं समर्पण का भाव जाग्रत करती है। यह पथ संचलन केवल एक अनुशासनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि संगठनात्मक शक्ति एवं राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है।
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा ने यह अपील की है कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मातृशक्ति अपने पूर्ण उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लें एवं स्वयंसेवकों के प्रति अपने सम्मान को अभिव्यक्त करें।
यह स्वागत समारोह स्वयंसेवकों के मनोबल को और अधिक ऊंचा करेगा एवं संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
विनीत:
भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा


