August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, मंडल अध्यक्ष व पार्षद सहित कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित

1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   बालको मंडल द्वारा आज बालको क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 39, 40 व 41 के विभिन्न बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण सामूहिक रूप से किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, श्रम व वाणिज्य मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी के निज निवास पर भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बालको मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, पार्षद तरुण राठौर, मंगल बंदे, हेमलता दीदी, अर्चना रूनिझा, गोविंद शर्मा, विनय यादव, राजू महंत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से सुना और उनके विचारों से प्रेरणा ली।

कार्यक्रम के उपरांत मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने उपस्थित जनों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन संवाद का प्रभावशाली माध्यम है, जिससे देश की जनता को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है।

मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने भी इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ समाज में जागरूकता भी बढ़ती है।

कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और आगामी समय में भी इसी तरह सक्रिय सहभागिता की बात कही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.