“मन की बात” कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता, कोरबा मंडल के विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी जी की बात





त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दिनांक 25 मई 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को कोरबा मंडल के विभिन्न बूथों पर श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उससे प्रेरणा ली।

वार्ड क्रमांक 14, बूथ संख्या 227 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा कोरबा के पूर्व जिला अध्यक्ष भैया राजीव सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई परविंदर सिंह जी, वर्तमान मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा जी, वार्ड पार्षद प्रभा राठौर जी, टीकम राठौर जी, राजेंद्र सिंह राजपूत जी, गिरीश नामदेव जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम अवतार पटेल जी, नवीन जायसवाल जी, संगीता दीदी, शांति यादव जी, बूथ अध्यक्ष सुजीत खत्री जी समेत अनेक कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कोरबा मंडल के वार्ड क्रमांक 9, बूथ संख्या 215 पर भी “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 29, मुड़पार, बूथ क्रमांक 224 पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कोरबा मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में यहां भी “मन की बात” कार्यक्रम को पूरी गंभीरता के साथ सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जलसंरक्षण और युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस संवाद को प्रेरणादायक बताया और प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


