सर्वमंगला नगर मंडल में “मन की बात” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, महापौर संजू देवी राजपूत एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी जी की बात

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ आज दिनांक 25 मई 2025 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 122वें संस्करण का सामूहिक श्रवण सर्वमंगला नगर मंडल अंतर्गत वैशालीनगर, बरमपुर वार्ड क्रमांक 61 के बूथ क्रमांक 63 में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम की महापौर आदरणीया संजू देवी राजपूत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन में सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा जी, वार्ड क्रमांक 63 की पार्षद श्रीमती भानुमति जायसवाल जी, वार्ड क्रमांक 62 के पार्षद श्री रामाधार पटेल जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री माधव जायसवाल, श्री माखन यादव, श्री रामेश्वर वैष्णव, श्री उत्तम यादव, श्री भागवत साहू, अजय कश्यप, हीरु जायसवाल, भानु यादव, मोहर गोस्वामी, श्री रामधन पाण्डेय सहित अनेक कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।
सभी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके मार्गदर्शन से प्रेरित होकर समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, एवं सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर जागरूकता भी फैलाई गई।
कार्यक्रम की सफलता में मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन को प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय बनाया।
