May 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, भाजपा पदाधिकारी एवं नागरिकों ने की सहभागिता”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय भैय्या गोपाल मोदी जी, मंडल अध्यक्ष भैय्या राजेश राठौर जी, भैय्या मनोज राठौर जी, भरत सोनी जी, संयोजक गोपलाल राठिया जी, पार्षद श्रीमती सुनिता चौहान जी, श्रीमती सुमन सोनी जी, श्रीमती सरस्वती पटेल जी, अर्जुन गुप्ता जी, विकास चौहान जी, श्रीमती सुचिता चौहान जी, लीलाराम पटेल जी, अमर सिंह कंवर जी, रवि राठौर जी, हेमंत चन्द्रा जी, श्रीमती तृप्ति सरकार जी, एवं मानेश्वर भगत जी सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना एवं उनके द्वारा समाज, राष्ट्र एवं विकास के मुद्दों पर किए गए संवाद की सराहना की। यह आयोजन न केवल जनचेतना का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद एवं सहभागिता का सशक्त मंच भी साबित हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य तक प्रधानमंत्री के संदेश को पहुँचाना और उन्हें प्रेरित करना रहा, जिसे सभी ने सफलतापूर्वक अनुभव किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.