May 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गेवरा कोयला खदान में टला बड़ा हादसा, डंपर चालक की सतर्कता से टला जान-माल का नुकसान

कोरबा, 19 मई 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थित एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला परियोजना में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह परियोजना कोल इंडिया लिमिटेड के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण खुली कोयला खदान है, जहां 150 टन क्षमता वाला बायलॉज डंपर ओबी (ओवर बर्डन) डंपिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया।

घटना की जानकारी के अनुसार, डंपर अचानक नियंत्रण खो बैठा था और खाई की ओर बढ़ने लगा, लेकिन चालक ने तुरंत सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित रूप से रोक दिया। चालक की इस त्वरित प्रतिक्रिया ने न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि कंपनी को संभावित लाखों रुपये के नुकसान से भी बचा लिया

हादसे के कुछ ही मिनटों बाद कोल इंडिया के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) का परियोजना स्थल पर आगमन हुआ, जिसके चलते मामला और भी संज्ञान में आ गया।

परियोजना प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों को और कड़ा करने की बात कही है। साथ ही, जिस चालक ने इस संभावित हादसे को टालने में साहस दिखाया, उसे सम्मानित किए जाने की भी योजना बन रही है।

परियोजना अधिकारियों और कर्मचारियों ने चालक की तत्परता की सराहना की है और कहा कि ऐसे उदाहरण कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति सजगता की मिसाल हैं।

यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि कोयला खदानों जैसे जोखिमपूर्ण कार्यस्थलों पर सतर्कता, प्रशिक्षण और त्वरित निर्णय क्षमता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच होती हैं।

एसईसीएल गेवरा प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि सभी उपकरणों और सुरक्षा प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.