March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बांकीमोंगरा की गजरा साइड कॉलोनी में डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन, नगर विकास को मिली नई रफ्तार


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड क्रमांक 12 गजरा साइड कॉलोनी में एसईसीएल द्वारा प्रस्तावित डामरीकरण कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने विधिवत भूमिपूजन एवं नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर क्षेत्र में विकास के प्रति जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता और सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। पालिका अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम में विकास झा (प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजयुमो छत्तीसगढ़), उदय शर्मा (मंडल अध्यक्ष), श्रीमती अनिता राजपूत (महिला मोर्चा महामंत्री), श्रीमती प्रमिला सायतोड़े (पार्षद, वार्ड क्रमांक 12), एसईसीएल के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने इस दौरान कहा कि बांकीमोंगरा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। एसईसीएल का इस दिशा में योगदान सराहनीय है, जिन्होंने कॉलोनियों में डामरीकरण, सफाई तथा अन्य जनहित कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।

पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, भवन निर्माण, बिजली सुधार, सफाई जैसे कार्य लगातार प्रगति पर हैं, और यह सब जनप्रतिनिधियों की सतत निगरानी और समर्पण से संभव हो पा रहा है।

स्थानीय रहवासियों ने भी नगर विकास के इन प्रयासों की सराहना करते हुए पालिका प्रशासन और एसईसीएल का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता मिलती रहेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.