March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर चराईडांड में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने देशभक्ति का किया आह्वान :

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड स्थित चराईडांड में आज “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिव मंदिर प्रांगण से की। यात्रा आम बगीचा तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के साथ इस यात्रा में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षाकर्मी, स्कूली बच्चे, युवा और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से देशभक्ति का माहौल गूंजता रहा। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना और नागरिकों को एकता के सूत्र में पिरोना था।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा शहीदों को हमारी श्रद्धांजलि है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के अंतर्गत भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर जबरदस्त सफलता हासिल की है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सेना ने इसका माकूल जवाब दिया और देश के वीर जवानों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे जिले ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है।

इस

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.