लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणा से सुशासन की दिशा में मोदी सरकार, भाजपा कोरबा की ऐतिहासिक कार्यशाला : गोपाल मोदी


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा एकात्म परिसर में एक ऐतिहासिक कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महारानी अहिल्याबाई के सुशासन, न्यायप्रियता, महिला सशक्तीकरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सामाजिक समरसता जैसे आदर्शों पर गहन चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा:
“महारानी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में धर्म-संस्कृति की रक्षा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हीं पदचिन्हों पर चलते हुए देश में सुशासन को स्थापित कर रहे हैं। कोरबा में भाजपा कार्यकर्ता अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।”
कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा:
“अहिल्याबाई भारतीय नारी शक्ति की प्रतीक हैं। उन्होंने अपने स्त्रीधन से मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया, विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए प्रयास किए और महिला सेना का गठन कर नेतृत्व को बल प्रदान किया। आज मोदी सरकार की योजनाएं — उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जन-धन — उन्हीं आदर्शों की आधुनिक अभिव्यक्ति हैं।”
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा:
“अहिल्याबाई होल्कर ने शासन में नीति, नैतिकता और दूरदर्शिता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह किसी भी लोकतांत्रिक शासक के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी वर्गों — गरीब, महिला, पिछड़े और जनजातीय समुदाय — को न्याय दिलाया। पंचायती व्यवस्था को धरातल पर उतारते हुए उन्होंने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के माध्यम से उसी ऐतिहासिक सोच को आधुनिक भारत में आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ने इतिहास से ऐसे महान व्यक्तित्वों को भुलाने का प्रयास किया, जबकि भाजपा उन्हें पुनः स्थापित कर गौरव के साथ स्मरण कर रही है।”
कार्यक्रम का मंच संचालन संयोजक डॉ. राजीव सिंह ने किया।
कार्यशाला में मंचासीन अन्य प्रमुख अतिथि:
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर योगेश लंबा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, कार्यक्रम सहसंयोजक हितानंद अग्रवाल, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू, लकी नंदा (प्रदेश सदस्य, आईटी सेल), अजय चंद्रा (आईटी जिला संयोजक), पवन सिन्हा (जिला मीडिया सह प्रभारी)।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित:
मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक/सह-संयोजक, प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारी, कार्यालय कार्यसमिति सदस्य, मंडल प्रतिनिधि, नगर निगम, पालिका, पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, जनपद पंचायत सदस्यगण, सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि।
कार्यशाला में वक्ताओं ने यह भी बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने जनजातीय समाज को शासन व्यवस्था से जोड़ने और महिलाओं के उत्थान में जो योगदान दिया, वह आज भी अनुकरणीय उदाहरण हैं।
भाजपा कोरबा द्वारा 21 से 31 मई तक जिलेभर में होंगे विशेष आयोजन:
- मंदिरों की सफाई
- महिला सम्मान समारोह
- छात्रावासों में परिचर्चा
- सार्वजनिक प्रदर्शनी
- सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम
इस अभियान का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और भारतीय संस्कृति को सशक्त करना है
