रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को लेकर भाजपा की कार्यशाला 18 मई को, कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने वरिष्ठ नेतृत्व रहेगा उपस्थित


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भारत की महान सनातन संस्कृति, नारी शक्ति और प्रशासनिक दक्षता की प्रतीक पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती आगामी 31 मई को श्रद्धा, गरिमा एवं गौरव के साथ मनाई जानी है। इस पावन अवसर के सफल आयोजन की तैयारियों के क्रम में भारतीय जनता पार्टी – जिला कोरबा द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यशाला दिनांक 18 मई 2025 (रविवार) को दोपहर 03:00 बजे आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियां एवं आयोजन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
इस कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिल्हा विधायक आदरणीय धरमलाल कौशिक जी तथा कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक आदरणीय लखनलाल देवांगन जी उपस्थित रहेंगे। साथ ही भाजपा जिला प्रभारी आदरणीय गोपाल साहू जी, जिलाध्यक्ष आदरणीय गोपाल मोदी जी, एवं कार्यक्रम संयोजक आदरणीय डॉ. राजीव सिंह जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
रानी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन, सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु यह कार्यशाला अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस बैठक में आमंत्रित वर्ग:
भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक, नगर निगम/पालिका/पंचायत पदाधिकारी, पार्षदगण, पंचायत प्रतिनिधि एवं समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता।
कार्यशाला विवरण:
- दिनांक: रविवार, 18 मई 2025
- समय: दोपहर 03:00 बजे
- स्थान: आशीर्वाद प्वाइंट, टी. पी. नगर, कोरबा
कार्यशाला के तत्पश्चात, शाम 5:00 बजे Citizen For National Security द्वारा आयोजित “ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा” का आयोजन अंबेडकर परिसर, घंटाघर से सुभाष चौक तक किया जाएगा। इस देशभक्ति यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के बलिदान को नमन कर उन्हें सम्मान एवं धन्यवाद अर्पित करना है।
तिरंगा यात्रा विवरण:
- समय: शाम 05:00 बजे
- स्थान: अंबेडकर परिसर, घंटाघर से सुभाष चौक
भारतीय जनता पार्टी – जिला कोरबा सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करती है कि वे इस कार्यशाला में अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें एवं तिरंगा यात्रा में भी सहभागिता देकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का परिचय दें।
जय श्रीराम!
रानी अहिल्याबाई अमर रहें!
भारत माता की जय!
