“ऑपरेशन सिंदूर” तिरंगा यात्रा 18 मई को, देशभक्ति से ओतप्रोत जनसैलाब देगा भारतीय वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और अनुशासन के सम्मान में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन Citizen For National Security द्वारा किया जा रहा है। यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त प्रतीक बनेगी, जिसमें नगर के सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।
यह गौरवमयी विजय यात्रा दिनांक 18 मई 2025 (रविवार) को सायं 5:00 बजे अंबेडकर परिसर, घंटाघर से प्रारंभ होकर सुभाष चौक तक निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से भारतीय वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा सेना के अदम्य साहस, बलिदान और अनुशासन को नमन किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करना है, बल्कि युवाओं के भीतर राष्ट्र सेवा की भावना को प्रबल करना और देशभक्ति का व्यापक प्रचार-प्रसार करना भी है। “ऑपरेशन सिंदूर” तिरंगा यात्रा, भारत माता के प्रति समर्पण और सुरक्षा बलों के गौरव को जनमानस तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।
यात्रा की प्रमुख विशेषताएं:
- विशाल एवं भव्य तिरंगा ध्वज के साथ देशभक्ति गीतों की गूंज
- छात्र-छात्राओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता
- वीर शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्पांजलि अर्पण एवं देशभक्ति नारों का जयघोष
नगर के समस्त देशभक्त नागरिकों से आग्रह है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक एवं गौरव यात्रा को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें।
स्थान: अंबेडकर परिसर, घंटाघर से सुभाष चौक तक
तिथि: रविवार, 18 मई 2025
समय: सायं 5:00 बजे
जय हिंद! वंदे मातरम्!
भारत माता की जय!







