March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“ऑपरेशन सिंदूर” तिरंगा यात्रा 18 मई को — कोरबा में गूंजेगी देशभक्ति की आवाज, भारतीय सेना को मिलेगा भावभीना नमन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और बलिदान को समर्पित “ऑपरेशन सिंदूर” तिरंगा यात्रा का आयोजन Citizen For National Security संस्था द्वारा 18 मई 2025 को किया जा रहा है। यह यात्रा कोरबा शहर में राष्ट्रप्रेम, एकता और जन-जागरण का अद्वितीय उदाहरण बनेगी, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता की अपेक्षा की गई है।

यह गौरवशाली यात्रा रविवार, 18 मई को सायं 5:00 बजे अंबेडकर परिसर (घंटाघर) से आरंभ होकर सुभाष चौक तक निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य भारतीय सेना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करना, युवाओं में देशसेवा की प्रेरणा जगाना तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को व्यापक रूप से प्रसारित करना है।

इस आयोजन में हजारों की संख्या में नागरिक, युवा, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि भाग लेंगे। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, भव्य तिरंगे की शोभा, राष्ट्रनारों का उद्घोष एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम के माध्यम से सेना के शौर्य को नमन किया जाएगा।

मुख्य आकर्षण:

  • विशाल तिरंगे के साथ देशभक्ति गीतों का संगम
  • विभिन्न शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी
  • देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों को श्रद्धा-सुमन अर्पित
  • युवाओं में राष्ट्रीय चेतना एवं सेवा भावना का संचार

स्थान: अंबेडकर परिसर, घंटाघर से सुभाष चौक तक
तिथि: रविवार, 18 मई 2025
समय: सायं 5:00 बजे

निवेदन: सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक यात्रा में भाग लें और भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट करें

भारत माता की जय! वंदे मातरम्!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.