March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित – ब्लैक स्पॉट सुधार, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा, 17 मई 2025 – कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री नीतेश ठाकुर, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं यातायात प्रभारी श्री रविन्द्र मीणा, नगर निगम आयुक्त श्री विनय मिश्रा, परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा सहित सार्वजनिक उपक्रम SECL, BALCO, PWD, NHAI, NHPWD और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री बंजारे ने जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित अब तक किए गए प्रयासों, दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों तथा सुधारात्मक उपायों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करें।

प्रमुख निर्देशों में शामिल हैं:

  • ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन एवं सुधार: चिन्हित दुर्घटनाजन्य स्थलों पर विशेष कमेटी बनाकर समयबद्ध रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करें।
  • बरसात पूर्व तैयारी: सभी सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, संकेतक लगाने एवं अन्य मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं ताकि वर्षा ऋतु में यातायात बाधित न हो।
  • नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई:
    • बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर जुर्माना।
    • शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई।
    • ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न व ओवरस्पीडिंग करने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई।
  • प्रकाश एवं संकेत व्यवस्था: दुर्घटनाजन्य मार्गों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था, स्पीड लिमिट बोर्ड तथा अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
  • जागरूकता कार्यक्रम: यातायात सुरक्षा को लेकर समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

अपर कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास से ही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.