August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दंतेवाड़ा में “10 नई क्रांतियाँ” पर जिला स्तरीय कार्यशाला, मुख्य अतिथि होंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *राहुल   दंतेवाड़ा, 17 मई 2025। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, आवास एवं पर्यावरण, योजना तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के माननीय मंत्री श्री ओपी चौधरी जी का दंतेवाड़ा प्रवास दिनांक 17 मई को प्रस्तावित है। इस अवसर पर “10 नई क्रांतियाँ” विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

यह कार्यशाला ऑडिटोरियम जावंगा, गीदम में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ओपी चौधरी जी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री केदार कश्यप जी, मंत्री जल संसाधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की जाएगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे:

  • माननीय श्री महेश कश्यप जी, सांसद बस्तर
  • माननीय श्री चैतराम अटामी जी, विधायक दंतेवाड़ा
  • माननीय श्री नंदलाल मुड़ामी जी, अध्यक्ष जिला पंचायत, दंतेवाड़ा

कार्यक्रम के पश्चात शाम 6:00 बजे के बाद, माननीय ओपी चौधरी जी सर्किट हाउस, दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के जिलाध्यक्ष माननीय श्री संतोष गुप्ता जी के निर्देशन में समस्त वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समस्त कार्यकर्तागणों से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाएं।

यह आयोजन प्रदेश सरकार की “10 नई क्रांतियाँ” नीति के तहत विकास की दिशा में उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों को जनसमूह तक पहुँचाने और ज़मीनी स्तर पर कार्य योजना को साझा करने का सशक्त मंच होगा।

आई.टी. सेल / सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी, दंतेवाड़ा

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.