March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में होने जा रहा है श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, पं. प्रदीप मिश्रा होंगे मुख्य कथा वाचक

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। माँ सर्वमंगला की पावन धरा, उर्जानगरी कोरबा में धर्म और आस्था से परिपूर्ण श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह पावन आयोजन 12 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

यह कार्यक्रम कोरबा के कनबेरी-खैसाभवना, कंकाली रोड स्थित माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचक, भागवत भूषण पं. प्रदीप जी मिश्र (सीहर वाले) अपनी दिव्य वाणी से श्री शिव महापुराण की अमृतमयी कथा श्रवण कराएंगे।

कार्यक्रम का आयोजन श्री महाकाल भक्त मण्डल, कोरबा द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने कोरबा समेत आस-पास के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पवित्र आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

संपर्क हेतु नंबर:
9827112405, 6263316011, 8878011195, 9584376141, 9827496009, 9098695235, 9827979890, 8937822222, 9691055369, 9399177277

निवेदक:
श्री महाकाल भक्त मण्डल, कोरबा

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.