March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व उच्चरक्तचाप दिवस पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन द्वारा निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर का आयोजन, सुप्रसिद्ध नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने दी सेवाएं

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा, 17 मई 2025। विश्व उच्चरक्तचाप दिवस (World Hypertension Day) के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष आयुर्वेद-योग परामर्श एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10 एवं 11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुआ।

इस चिकित्सा शिविर में छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त, वरिष्ठ एवं अनुभवी आयुर्वेदिक नाड़ी वैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी विशिष्ट चिकित्सकीय सेवाएं निःशुल्क प्रदान कीं। उन्होंने उपस्थित रोगियों को नाड़ी परीक्षण के माध्यम से जाँच कर आयुर्वेदिक सलाह दी और उचित औषधियों का निःशुल्क वितरण किया।

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में जंकफूड, फास्टफूड एवं पित्तवर्धक आहार का अत्यधिक सेवन उच्चरक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और मधुमेह (डायबिटीज) जैसी बीमारियों का प्रमुख कारण बन रहा है। ये बीमारियाँ अब युवाओं और बच्चों में भी तीव्र गति से फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित योग, व्यायाम, पारंपरिक खेल, और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली को अपनाना बेहद जरूरी है।

शिविर में निम्न प्रमुख सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं:

  • उच्चरक्तचाप (Blood Pressure) और मधुमेह (Blood Sugar) की जांच
  • रोगानुसार प्रमाणित आयुर्वेदिक औषधियाँ
  • हृदय रोग, हाइपरटेंशन एवं लू से बचाव हेतु विशेष “शीत सुधा शरबत” का वितरण

आयोजन में विशेष रूप से योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तित्व एवं सहयोगीगण:

  1. डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा – वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक, नाड़ी वैद्य एवं सचिव, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट
  2. श्रीमती प्रतिभा शर्मा – संचालिका, श्री शिव औषधालय
  3. लायन सुधीर कुमार सक्सेना – संरक्षक, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट
  4. लायन शिव कुमार जायसवाल – अध्यक्ष, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट
  5. लायन गजेंद्र कुमार राठौड़ – कोषाध्यक्ष, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट
  6. लायन नेत्रनंदन साहू – सदस्य
  7. लायन अश्वनी कुमार बुनकर – सदस्य
  8. लायन कमल कुमार धारिया – सदस्य
  9. कवि रंजन कुमार दास – सांस्कृतिक प्रतिनिधि एवं समाजसेवी
  10. देवबली कुंभकार – सामाजिक कार्यकर्ता
  11. सिद्धराम शाहनी – समाजसेवी
  12. राकेश इस्पात – वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी
  13. चक्रपाणि पांडेय – वरिष्ठ समाजसेवी
  14. कमला कुंभकार – महिला समाजसेवी
  15. ऋतु कंवर – समाजसेवी
  16. बसंती कंवर – समाजसेवी

 

शिविर में आए सैकड़ों नागरिकों ने आयुर्वेद व योग की इस सेवा का लाभ लिया और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट और श्री शिव औषधालय की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं आयोजकों द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर, जंकफूड से दूरी बनाकर, और नियमित योग-व्यायाम से हृदय एवं रक्तचाप संबंधी रोगों से स्वयं को सुरक्षित रखें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.